छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़: तापमान में राहत के लिए करना होगा इंतजार, आगे बढ़ सकता है मानसून, रायपुर, बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक, रात में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक,आज भी होगा प्रचंड गर्मी का अहसास..

CG Weather Update रायपुर । भीषण गर्मी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी की वजह से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के पहले बस्तर क्षेत्र में मानसून के आने की संभावना थी, लेकिन वर्तमान स्थिति के मुताबिक 13 जून तक आ सकता है। राजधानी में 13 के बजाय 16 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम की गणना में परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। मानसून के आने की स्थिति मौसम में हो रहे लगातार बदलाव पर निर्भर करेगी।

विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। एक ऊपरी हवा का चक्रीय घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही राजस्थान से गर्म हवा का आना लगातार जारी है। अरब सागर से भी तेज हवा आ रही है। इसकी वजह से दोपहर को भीषण गर्मी पड़ रही है और रात में भी राहत नहीं मिल रही है। तापमान में तेजी से गिरावट की उम्मीद नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे कमी आएगी।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना

सूर्य की स्थिति अभी कर्क रेखा में हैं। प्रदेश में छह जून तो अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

राजधानी में लगातार दो दिनों से पारा 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। रात में भी गर्म हवा चल रही है।

Bilaspur Weather News: सूर्य के तेवर कम नहीं, आज भी होगा प्रचंड गर्मी का अहसास रात में बढ़ी बेचैनी, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक

बिलासपुर। Bilaspur Weather : न्यायधानी में जिस तरह से गर्मी पड़ रहा रही है उससे लोग बेहद परेशान हैं। रविवार को दिन के साथ रात में भी बेचैनी रही। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज भी तापमान ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

छह जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रहने की संभावना है। सूर्य का कहर इतना तेज है कि आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। इधर लोग बारिश के आने का रास्ता देख रहे हैं। क्योंकि अब गर्मी सहन नहीं हो रही है। बिलासपुर में इस साल जिस तरह से गर्मी पड़ रही है। अब सभी को बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार है। इधर सोमवार सुबह हल्की ठंडी हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ गर्मी तेज होगी।

रविवार को ऐसा था प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 44.8 30.4

पेंड्रारोड 40.7 26.3

अंबिकापुर 41.8 29.2

माना (रायपुर) 45.2 29.8

जगदलपुर 40.1 25.1

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!