छत्तीसगढ़

गाड़ी की डिक्की से पर्स और अन्य सामान चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, महंगे मोटर साइकिल KTM और R15 जैसे गाड़ियों की शौक और शहरी चकाचौंध ने बनाया अपराधी…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

दुर्ग :– थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सिविक सेंटर , जुबली पार्क एवं सेक्टर 7 तालाब के पास तथा अन्य सुनसान इलाकों में विगत कुछ दिनों से घट रहे लगातार लूट, चोरी नकबजनी की घटना को संज्ञान में लेकर जिले के पुलिस कप्तान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर भापुसे. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित झा रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश जोशी रापूसे. के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी विजय ठाकुर के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर से टीम गठित कर मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों का पतासाजी किया गया जो दिनांक को 31.01.2021 को संदेही 1 राहुल शिखा पिता सदाशिव शिखा उम्र 23 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क 30 क्वाटर 1 एच भिलाई 2. किशोर महानंद पिता डालधर महानंद उम्र 26 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 40 सर्वेंट क्वाटर भिलाई 3. अजय नायक पिता गणेश नायक उम्र 22 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 40 सर्वेंट क्वाटर भिलाई एवं रितिका सिंह उर्फ कालु पिता राजकुमार सिंह उम्र 21 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 38 क्वाटर 5 बी भिलाई को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो कि विगत कुछ दिनो से थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे रेकी करते हुए सुनसान जगहों पर सिविक सेंटर के रथ पार्क , मोर्निमेंट पार्क के पास और सेक्टर 7 तालाब के पास तथा अन्य वाले जगहों पर जाकर रेकी कर स्कूटी जैसे वाहनों को निशाना बनाकर वाहनो के डिक्की को तोड़कर या नीचे से खोलकर डिक्की में रखे पर्स चोरी की घटना को अंजाम देते थे आरोपीगणों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो इस तरह घटना को कारित करना स्वीकार किया |

घटना में अलग अलग जगहों से कुल 23300 रुपए मिलना बताए जिसमें से सिर्फ 1100 रुपए शेष बचना बाकी सभी रकम को शराब और अन्य गलत कामो में खर्च कर देना स्वीकार किया आरोपीगण घटना को कारित करने के लिए अपने पास तेज रफ्तार चलने वाले वाहन केटिएम और आर 15 जैसे महंगी गाड़ियों का उपयोग करते थे आरोपीगणो के कब्जे से चोरी किये गये 03 नग पेन कार्ड , 02 नग आधार कार्ड,02 नग एटीएम. कार्ड ,01 नग ड्राइविंग लाईसेंस व , 03 नग पर्स व रकम 1100 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त किए गए केटिम बाइक आर 15 बाईक को जब्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है |

उक्त कार्य मे थाना भिलाई नगर से उनि. राजीव तिवारी , रामकुमार जैन , प्र. आर. पूरन साहू , आर. संतोष तिवारी , दुष्यंत लहरे, राधेलाल यादव , धर्मात्मा यादव , चंदन भास्कर , गुरजीत सिंह, की भुमिका महत्वपूर्ण रही | लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!