छत्तीसगढ़

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अलग – अलग मकानों से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थी राकेश दीप ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित बी.एस.यू.पी काॅलोनी में वह और उसका दोस्त किराये के मकान में रहते है। प्रार्थी दिनांक 19.06.2022 की रात्रि अपने मकान का दरवाजा नीचे से बंद कर अपने ऊपर के कमरे का दरवाजा खोलकर सो गया था। सुबह उठकर देखा तब उसे पता चला की कोई अज्ञात चोर मकान के ऊपर वाले खुले दरवाजे से कमरे अंदर प्रवेश कर 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 421/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार तेलीबांधा क्षेत्र में दिनांक 18.06.2022 को मौलीपारा स्टार चैक में निवासरत प्रार्थी भरतलाल धीवर के मकान, दिनांक 17.06.2022 को सतनामी पारा निवासी प्रार्थी भारत प्रकाश कुर्रे के मकान, दिनांक 16.06.2022 को गोवर्धन चोक साहूपारा में निवासरत प्रार्थी के निर्माणाधीन मकान में कोई अज्ञात चोर रात्रि में कमरे अंदर प्रवेश कर 05 नग मोबाईल फोन, सोने के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 422/22, 423/22 एवं 424/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवरण – प्रार्थी दिनेश पटेलिया ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.06.2022 को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत फल दुकान के सामने अपनी दोपहिया वाहन खड़ी किया था। प्रार्थी दिनांक 18.06.2022 को देखा तब उसका दोपहिया वाहन नही था कोई अज्ञात चोर दोपहिया वाहन चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 427/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी थाना तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों सहित आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को कैमरों के फुटेजों के अवलोकन के दौरान आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान शातिर चोर तेलीबांधा निवासी रवि सोना उर्फ बाबू के रूप में की गई। जिस पर आरोपी रवि सोना की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ने में सफलता मिली।

पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *05 नग मोबाईल, सोने के जेवरात, नगदी रकम एवं 01 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,32,000/-रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार – रवि सोना उर्फ बाबू पिता देवी चरण सोना उम्र 31 साल निवासी शीतल काॅम्प्लेक्स के पीछे, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर

कार्यवाही में निरीक्षक भावेश कुमार गौतम, थाना प्रभारी थाना तेलीबांधा, उपनिरीक्षक रामस्वरूप देवांगन, सउनि अतुलेश राय, फत्तू लाल ठाकुर, परस राम वर्मा, प्र.आर. लीलाधर देवांगन, प्रमोद पाढ़ी, शशिकला कोडोपी, आर. दानेश्वर वर्मा, कमलेश राजपूत, बिपुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!