तखतपुर : दिनांक 04.06.2024 को नाबालिक लडकी को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों मे आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान मुस्कान् के तहत तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जाँच, सीडीआर विश्लेषण पर घटना के फरार आरोपी का तेलंगाना राज्य के हैदराबाद मे होना पाये जाने पर तत्काल टीम तेलंगाना रवाना कर पीड़िता को दुर्गमचेरू रंगारेडडी (हैदराबाद) मे दिनांक 17-07-2024 को आरोपी कौशल उर्फ दिल मोहित के कब्जे से बरामद किया गया प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिक होना जानते हुए भी पीडिता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 18.07.2024 को तखतपुर पुलिस द्वारा ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।
Related Articles
गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा के अलग-अलग 4 प्रकरणों में 40 लाख के गांजा के साथ 9 आरोपियों को भेजा गया जेल
रायपुर : शादी का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से लाखों रूपये ठगी करने वाले उडीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुये लाखों रूपये चोरी का खुलासा, राजस्थान के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार; बिलासपुर-कोरबा समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी
जशपुर : महिला के साथ, उसके घर में घुसकर की थी गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
रायपुर : इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…
मानसून : 2 से 8 जुलाई तक झमाझम बारिश! प्रदेश में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, बिलासपुर लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, उमस ने बढ़ाई परेशानी..












