छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का फरार आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे, अकेलेपन का फायदा उठाकर पीडिता से किया था सामूहिक दुष्कर्म अन्य आरोपी की पता तलाश है जारी

बिलासपुर : दिनांक 04.07.2022 को पीडित नाबालिग की मॉ द्वारा थाना सरकंडा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.01.2022 प्रार्थिया अपनी दीदी के गांव गई हुई थी कि घर पर नाबालिग लडकी अकेली थी जो अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी किशन यादव एवं छबि यादव द्वारा पीडित नाबालिग के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी में जुट गई जो रिपोर्ट के महज 21 घंटो के भीतर आरोपी किशन यादव को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी किशन यादव पिता स्व. महावीर यादव उम्र 26 साल साकिन चोरहा देवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफतार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । प्रकरण में एक अन्य आरोपी छबि यादव की पता तलाश जारी है।

नाम आरोपी:- किशन यादव पिता स्व. महावीर यादव उम्र 26 साल साकिन चोरहा देवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.

कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, उनि. राज सिंह आरक्षक प्रमोद सिंह, सोनू पाल, तदबीर सिंह का विशेष योगदान रहा ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!