छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी द्वारा परिवारिक रिस्ते को किया शर्मसार, आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रकरण के प्रार्थीया द्वारा थाना सिरगिटटी उपस्थित आकर थाना प्रभारी सिरगिटटी के नाम पर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में कपड़ा दुकान चलाती है एवं उसकी लडकी घर में ही ब्युटी पार्लर चलाती है। प्रार्थीया की छोटी बहन जो वर्ष 2010 में आरोपी नागेश चंद महौत से प्रेम विवाह किया था, प्रार्थीया की छोटी बहन अपने पति के साथ जीनत विहार बिलासपुर में किराये के मकान में रहते थे। प्रार्थीया की बहन एव दामाद आरोपी नागेश चंन्द्र महौत दोनो का प्रार्थीया के घर आना जाना था। दिनांक 21.04.2019 के दोपहर करीब 01:00 बजे प्रार्थीया अपने घर के ब्यूटी पार्लर में अकेली थी उसी समय प्रार्थीया के बहन दामाद आरोपी नागेश चंद महौत पानी पीने के बहाने से ब्यूटी पार्लर के अंदर गया और प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया तथा घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने देने लगा जिस पर प्रार्थीया द्वारा डर एवं लोकलाज के भय के कारण उक्त घटना की बात किसी को नही बतायी थी। जब प्रार्थीयां दिनांक 01.03.2021 को चिरमिरी के न्यायालय में अपने निजी कार्य हेतु गयी थी तो वहां आरोपी नागेश चन्द्र महौत पहले से मौजूद था जो प्रार्थीया से मिला तो प्रार्थीया के साथ पुनः शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने लगा जिससे प्रार्थीया परेशान होकर उसके साथ घटित हुये घटना की बात अपने पति, बडे भाई, एवं भाभी को बतायी है, कि रिपोर्ट पर थाना सिरगिटटी में उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया गया जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह के द्वारा तत्काल थाना से टीम गठित कर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु चिरमिरी रवाना किया गया जहां से आरोपी को हिरासत लेकर थाना लाये एवं घटना के संबंध में पुछताछ किया जो प्रार्थीया द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट के घटनाक्रम को सही होना बताया जिसे गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की उनके परिजनों को देकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक मनीष सिंह, महिला आरक्षक अनिता भगत एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!