सूरजपुर :- शुक्रवार, 02.10.2020 को थाना प्रभारी जयनगर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सिलफिली निवासी भोला कुशवाहा अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु बस्ती को ओर जा रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ रेड कार्यवाही हेतु सिलफिली पहुंचकर भोला कुशवाहा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से एक झोला से 1 किलो 2 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 15 हजार रूपये का मिला जिसे जप्त करते हुए आरोपी भोला कुशवाहा पिता स्व. रामफल कुशवाहा उम्र 45 वर्ष के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उड़ीसा प्रांत से गांजा लाकर सिलफिली, अजबनगर क्षेत्र में चोरी-छिपे पुड़िया बनाकर बेचता था।
Related Articles
रकबे में गड़बड़ी और किसानों की चिंता: सरकार बताए, अपनी समस्या लेकर आखिर कहां जाएं अन्नदाता?” — टी.एस. सिंहदेव
टोकन की तय मात्रा से कम धान बेचा तो बाकी शेष मात्रा का अपने-आप समर्पण: भूपेश बघेल का साय सरकार पर तीखा प्रहार
सीपत में दहलाने वाली वारदात: संपत्ति और हिस्से-बंटवारे के विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अब टोकन से मिलेगी रासायनिक खाद, किसान मोबाइल ऐप पर पंजीयन कर जरूरत के अनुसार कर सकेंगे खाद की बुकिंग..
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत..
चरित्र शंका को लेकर पत्नी की टांगी के पासा एवं डंडे से मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार…
बस्तर पहुंचे पीएम मोदी, जवानों संग मनाई दिवाली: बोले— ‘यह पहली दिवाली है जब देश नक्सलवाद के भय से पूरी तरह मुक्त हुआ’
दुर्ग : ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन ‘रेड्डी अन्ना 108’ के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर ‘बंपर धनवर्षा’: 10,000 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर रहे सबसे आगे..










