छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने 2 आरोपियों से 3 लाख 61 हजार रूपये के 8 सेट कम्प्यूटर, 8 यूपीएस, 2 प्रिन्टर व 1 बड़ा सीपीयू किया जप्त….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

सूरजपुर :- दिनांक 11.01.2021 को थाना प्रभारी जयनगर को मुखबीर से सूचना मिली कि सिलफिली बाजार के पास 2 युवक कम्प्यूटर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है, जिसकी सूचना से *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* को अवगत कराए जाने पर उन्होंने घेराबंदी लगा सतर्कता बरतते हुए दोनों को पकड़ने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान पुलिस टीम के साथ सिलफिली बाजार पहुंचे जहां 2 व्यक्ति इमरान कुरैशी व रवि राजवाड़े को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके कब्जे से 2 सेट कम्प्यूटर (मानिटर, सीपीयू, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, केबल) बरामद किया गया। जिनसे कम्प्यूटर के दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। पुलिस के पूछताछ पर इमरान कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार 9 जनवरी की रात्रि में रवि के साथ मिलकर हायर सेकेण्डरी स्कूल करंजी से कम्प्यूटर, प्रिन्टर, यूपीएस चोरी किए थे। इमरान कुरैशी की निशानदेही पर पुलिस ने डेल कंपनी का 6 नग कम्प्यूटर सेट, 2 नग प्रिन्टर, 1 नग वाईफाई, 6 नग यूपीएस, 1 नग बड़ा सीपीयू व केबल (कुल 8 सेट कम्प्यूटर) *कीमत 3 लाख 61 हजार रूपये* का बरामद कर आरोपी इमरान कुरैशी पिता स्माईल कुरैशी उम्र 20 वर्ष व रवि राजवाड़े पिता विजय राजवा़ड़े उम्र 19 वर्ष ग्राम करंजी, थाना विश्रामपुर के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 1/2020 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर दोनों को विधिवत् गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इमरान कुरैशी करंजी में बाल काटने का काम करता है ज्यादा पैसों की लालच में करंजी स्कूल से कम्प्यूटर चोरी करने की योजना बनाई और रवि के साथ मिलकर शुक्रवार की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एएसआई विराट विशी, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल, आरक्षक राजकुमार पासवान, जितेन्द्र सिंह, राजू रंजन सोनी, बंधुराम सारथी, अनिल सिंह व नगर सैनिक जहांगीर आलम सक्रिय रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!