छत्तीसगढ़

सायबर साक्षरता, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, सायबर ठगी 24×7 निगरानी हेतु अत्याधुनिक सायबर सेल उद्घाटन…

आज दिनांक 10 10 2020 को पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री शलभ सिन्हा द्वारा सायबर सेल सुकमा का उद्घाटन किया गया। सायबर अपराधों सहित अन्य अपराधों में बेहतर अनुसंधान करने ,आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने ,तथा जिले में सायबर साक्षरता सुनिश्चित करने के दूरगामी सोच के तहत पुलिस अधीक्षक सुकमा ने अपने विशेष प्रयासों से जिले में एक अत्याधुनिक सायबर सेल की अधोसंरचना विकसित की। पुलिस अधीक्षक सुकमा के विशेष प्रयासों से ही सायबर सेल सुकमा में ही केंद्रीयकृत सुकमा नगर सुरक्षा निगरानी प्रणाली भी स्थापित की गई है , जिसमे पहले चरण में शहर की 24×7 निगरानी हेतु शहर के महत्वपूर्ण चौराहों व स्थलों पर कुल 12 हाई रेसोलुशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। जो नगर वासियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम है।

इस उदघाटन अवसर पर जिला पुलिस सुकमा द्वारा सुकमा जिले के नागरिकों में सायबर साक्षरता हेतु संचालित किए जाने वाले अभियान सायबरपंचायत का भी शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री शलभ सिन्हा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवेयरनेस अभियान के कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सायबर साक्षर करते हुए उन्हें सायबर ठगी का शिकार होने से बचाना है , जिसमे वो अपने मेहनत से कमाई हुई पूंजी छोटी सी गलती से गंवा बैठते है। साथ ही बढ़ती हुई सायबर दुनिया मे घटित होने वाले विभिन्न तरीकों के सायबर अपराध से उन्हें अवगत कराते हुए उनसे बचने के तरीके के सम्बंध में उन्हें अवेयर करना है।

उदघाटन अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक वार्ड व पंचायत में 2 2 नागरिकों को सायबर वार्डन के रूप में पुलिस द्वारा सायबर अपराधों से स्थानीय जनता को सचेत करने हेतु प्रशिक्षित करने के सम्बंध में जानकारी दी। जिला पुलिस सुकमा की प्रारंभिक कोशिस यह रहेगी कि जिले सभी स्मार्ट फोन धारक नागरिकों के मोबाइल में सायबर अवेरनेस हेतु संचालित सायबरपंचायत अभियान के तहत सायबर के अपराधों व उनसे बचने के तरीके हेतु तैयार की गई पुस्तिका को pdf के रूप में प्रेषित किया जाय ताकि वे इसके अध्ययन के माध्यम से इन अपराधों से सचेत रह सके तथा दूसरों को भी सचेत कर सके।

इस उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकमा ने सायबर सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु शुभकामना संदेश भी रजिस्टर में अंकित किया।

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग झा , पंकज पटेल, कृष्णा पटेल, ईश्वर त्रिवेदी, प्रतीक चतुर्वेदी, तथा सुकमा जिले के थाना प्रभारीगण , अधिकारी व कर्मचारी के साथ साथ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारबन्धु उपस्थित थे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!