छत्तीसगढ़

रायगढ़ : धान के अवैध परिवहन पर कार्यवाही, ट्रक में लोड 180 बोरा धान जप्त की जप्त….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

रायगढ़ :- दिनांक 17.12.2020 को प्रतिदिन की भांति चौकी प्रभारी कनकबीरा उपनिरीक्षक एम.डी. जायसवाल हमराह स्टाफ के साथ क्षेत्र की पेट्रोलिंग पर थे । इसी दौरान दोपहर करीब 15:00 बजे कनकबीरा बैरियर के पास धान लोड ट्रक CG 15AC-4272 को खड़ी देखकर ट्रक के चालक इमरान खान पिता इक्बाल खान उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ताज, सरायपाली जिला महासमुंद से पूछताछ पूछताछ किया गया जिसमें धान को महासमुंद सरायपाली लेकर जाना बताया ।

तब उसके वाहन में लोड धान का D.O. लेटर मांग कर चेक किया गया, डीओ लेटर में धान को रुकमणी राइस मिल सक्ती जिला जांजगीर-चांपा ले जाने के नाम पर जारी किया गया है तथा ट्रक ड्राइवर द्वारा धान को सराईपाली ले जाना बताए जाने पर विरोधाभास होने एवं संज्ञेय अपराध की संदेह पर चौकी प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ को दिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर चौकी प्रभारी द्वारा धान लोड वाहन को धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर इसकी सूचना खाद्य अधिकारी, सारंगढ़ को दी गई एवं जप्त धान मय ट्रक के अग्रिम कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग के सुपुर्द किया गया है । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!