छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ पंजाब का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार.

रायपुर : दिनांक 01.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत विरदी कालोनी स्थित कोटा मैदान पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को आरोपी को डोडा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जर्मन सिंग निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा होना पाया गया। डोडा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में जर्मन सिंग से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी जर्मन सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा लगभग 2.008 किलोग्राम तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी जर्मन सिंग को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 15 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपी जर्मन सिंग द्वारा डोडा को ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू निवासी झालावाड राजस्थान से क्रय करना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू पिता स्व. बंशी लाल शर्मा उम्र 53 साल निवासी ग्राम रोजा तहसील अकलेरा थाना भालता जिला झालावाड राजस्थान को दिनांक 30.06.25 को थाना आमानाका क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा सहित कुल लगभग 4,50,000/- रूपये की मशरूका के साथ गिरफ्तार कर आरोपी ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू के विरूद्ध थाना आमानाका में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी – जर्मन सिंग पिता सुखचैन सिंग उम्र 20 साल निवासी पडासौर तरनतारन थाना ताडा चौकी जिला तरनतारन पंजाब। हाल पता हीरापुर गुरूद्वारा तालाब के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!