छत्तीसगढ़

Mahasamund : मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे…

Mahasamund :- छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मिल रही है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना व चौकी प्रभारी व सायबर सेल कोे अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि दिनांक 04.03.21 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोटर सायकल से सीमावर्ती आनकीढाबां ओडिशा की ओर से जगदीशपुर बसना के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है।

जिस पर सायबर सेल महासमुन्द की टीम एवं थाना बसना की टीम जगदीशपुर रोड ओवरब्रीज बसना के तरफ से एक काले रंग होन्डा लिवो मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GG 6096 आ रही थी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे मोटर सायकल के बीच में एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी रखे थे पुछताछ करने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम 01. हलधर साहू पिता कुबेर साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम परसदा थाना झारबंद जिला बरगड उडिसा एवं मो0सा0 के पीछे एक सफेद रंग का बोरी पकडा बैठा व्यक्ति अपना नाम 02. सुभाष साहू पिता उपेंद्र साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम परसदा थाना झारबंद जिला बरगड उडिसा का रहने वाला बताये एवं अपने मोटर सायकल के बीच में रखे बोरी में गांजा रखना बताया।

उक्त व्यक्तियों की तलाशी देने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा नमी युक्त खाकी रंग के टेप एवं प्लास्टिक झिल्ली सहीत कुल वजनी 14 कि0ग्रा0 गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से जाॅजगीर चांपा ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना बसना में कार्यवाही जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली सुश्री अपूर्वा सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना श्री लेखराम ठाकुर, प्रभारी सायबर सेल उनि संजय सिंह राजपूत, उनि. जितेन्द्र कुमार विजयवार, राजेश सिकरवार , किआर. ललित यादव, त्रीनाथ प्रधान, छत्रपाल पटेल,युगल पटेल,हेमंत नायक,योगेन्द्र दुबे ,संदीप भोई के द्वारा की गई है।

नाम आरोपी –

01. 1. हलधर साहू पिता कुबेर साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम परसदा थाना झारबंद जिला बरगड उडिसा।
02. सुभाष साहू पिता उपेंद्र साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम परसदा थाना झारबंद जिला बरगड उडिसा।

जप्त मशरूका –

01. 14 किग्रा0 गांजा कीमती 1,40,000 रूपयें।
02. होन्डा लिवो मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GG 6096 कीमती 40,000 रूपयें।
03. मोबाईल 02 नग कीमती 8000 रूपयें।
मोटर सायकल में गाँजा की तस्करी करते 14 कि0ग्रा0 गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!