छत्तीसगढ़

कोरबा : जघन्य हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे वर्ष 2019 से फरार था आरोपी लुक छिपकर रह रहा था अंबाला पंजाब में पुलिस ने घेराबंदी कर अकलतरा में पकड़ा…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

कोरबा : वर्ष 2019 में प्रार्थी भानू प्रताप खूंटे पिता सहदेव खुंटे उम्र 42 वर्ष साकिन प्रेमनगर ने लिखित आवेदन पेश किया था कि आरोपीगण राजेश साहूए पिन्टू उर्फ राकेश साहूए राकेश दासए राहुल दासए राहुल सारथीए दिव्यांशु मिश्रा व अन्य साथी मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर प्रेमनगर में इसे व इनके साथी सुनील सिंहए मृगेश साहू को लाठी, डण्डा,रॉड इत्यादि से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाये है ।

जिससे सभी को गंभीर चोट लगी है जिस पर अपराध कमांक 375/2019 धारा. 294,506बी,147,148,149,427,307 भादवि कायम कर विवेचना किया गया विवेचना दौरान सुनील सिंह की उपचार दौरान मृत्यु होने से प्रकरण में धारा. 302 भादवि जोड़ा गया है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी दिव्यांशु मिश्राए राहुल दास, राकेश दास, देवेन्द्र कुमार बिंझवार,प्रदीप सारथी,आकाश दास,इंद्र यादव, नितेश उर्फ निकेश दास को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण के अन्य आरोपियों के धरकपड़ हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन पर व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी के नेतृत्व में कुसमुण्डा पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण के आरोपियों के पता तलाश आसपास के जिलो एवं दीगर राज्य में किया जा रहा थाए इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण के मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजू साहू घटना के बाद से फरार था जो अपने ससुराल अकलतरा आया है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कुसमुण्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम मदनपारा अकलतरा में आरोपी के ससुराल लच्छूराम साहू के घर में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो आरोपी से पूछताछ करने पर घटना कारित कर भागकर अंबाला पंजाब में रहना एवं 2 दिन पूर्व ही अपने ससुराल आया था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!