पचपेड़ी : दिनांक 11.7.2025 को पीड़िता ने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अजय साहू पीड़िता को नाबालिक लड़की होना जानते हुए भी दिनांक 31.5 .2025 को शादी का झांसा देकर अपने साथ गुजरात भाग ले गया और शारीरिक शोषण करता रहा। रुपया की कमी होने पर रुपया के लिए पीड़िता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। कुछ महीने बाद रायपुर मोवा में आकर रहने लगे थे ।पीड़िता, आरोपी की चंगुल से भाग कर अपने घर आई । पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना पचपेड़ी में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । अपराध के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। तब श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आई. पी .एस.) द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई करने का आदेश तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (सी.पी.एस.) व एसडीओपी मस्तूरी श्री लालचंद मोहल्ले (सी.पी.एस.) के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होने पर विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय कुमार साहू पिता अशोक साहू उम्र 19 वर्ष साकिन लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध घटित करने का सबूत मिलने पर अपराध दर्ज होने के महज 06 घंटा के अंदर टेक्निकल इनपुट की मदद से बलौदा बाजार से गिरफ्तार किया गया,जिसे दिनांक 12.7.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नाम आरोपी-अजय कुमार साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 19 वर्ष साकिन लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
Related Articles
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : भांजा भांजी के साथ पूर्व मे हुये वाद विवाद के कारण अपने भाई के सिर मे सब्बल से मारकर की हत्या..
बिलासपुर : सिलपहरी शराब दुकान के पास आपसी विवाद मे पेट मे चाकू मारकर की हत्या 1 आरोपी एवं 1 अपचारी बालक गिरफ्तार..
विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के चंद घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया..















