छत्तीसगढ़

जुआ फड़ पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस का शिकंजा, ताश पत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे 14 जुआरी गिरफ्तार..

रायपुर : दिनांक 29.09.2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर मौजूद सभी 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹72,300 नगद एवं 52 ताश पत्ती जप्त की गई l जुआरियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 1. करण जुमनानी, पिता स्व. हरीश जुमनानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

2. योगेश साहू, पिता संत साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी मौलीपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

3. उत्तम हरिपाल, पिता नवीन हरिपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी विजय नगर, अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर।

4. लक्ष्मीकांत वर्मा, पिता चैतराम वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।

5. सुनील टंडन, पिता हरिशंकर टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिरदा, थाना विधानसभा, रायपुर।

6. विकास महानंद, पिता डी.के. महानंद, उम्र 40 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मोबाइल के सामने, कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

7. धनेश्वर साहू, पिता स्व. हेमचंद साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावाभाठा, नीम चौक, थाना खमतराई, रायपुर।

8. मुकेश नरवानी, पिता अमृत लाल नरवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

9. सौरभ जुमनानी, पिता स्व. देवेंद्रदास जुमनानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी भोईपारा, भवानी मंदिर के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर।

10. कमल रूपरेला, पिता स्व. अशोक रूपरेला, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोल्डन टावर, सी-2, बी-303, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

11. हरीश बेलानी उर्फ गोलू, पिता स्व. एच.आर. बेलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एक्सिस बैंक के पास, सुंदर नगर/महादेव घाट रोड, थाना डीडी नगर, रायपुर।

12. रूपेश वर्मा, पिता निरंजन वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरी भट्ठा, स्कूल के पास, वार्ड नं. 03, थाना धरसींवा, रायपुर।

13. पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू, पिता साधूराम कस्तूरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

14. संकेत टांडी, पिता देवराज टांडी, उम्र 29 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, उद्योग भवन के पीछे, मकान नं. 175, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!