सीपत : प्रार्थी ने दिनांक 26.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में पता साजी के दौरान अपहृत बालिका को संदेही आरोपी किशोर कुमार यादव बालिका को ग्राम तोरला थाना सरगांव जिला मंगेली में होने की सूचना पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम गठीत कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोपी का पता साजी कर प्रकरण के अपहृता बालिका को आरोपी से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी किशोर कुमार यादव, अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 64(एम) एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी- किशोर कुमार यादव पिता मुन्ना लाल यादव उम्र 18 साल 02 माह निवासी बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
Related Articles
जशपुर में अंधेकत्ल का पर्दाफाश: बकाया पैसों के विवाद में सिर पर लकड़ी के फाड़े से हमला कर की थी हत्या
440 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद: मिर्च की बोरियों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, 2.20 करोड़ अनुमानित कीमत
जादू टोना का शक, बुजुर्ग पर चढ़ाई बोलेरो, घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल..
घाट में पलटे ट्रक से करीब 1 करोड़ 19 लाख रूपये के 238 किलो गांजा बरामद, छिपाने की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार..
सरपंच हत्याकांड का पर्दाफाश: पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुई थी हत्या, डंडा और लोहे की रॉड समेत 7 गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई: ₹89.75 लाख के माल के साथ गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार..
रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को दी मंजूरी












