जशपुर : प्रार्थी अमृत साय उम्र 45 साल निवासी मेण्डरबहार सुकबासुपारा ने दिनांक 01.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः लगभग 06 बजे इसके गांव का एक व्यक्ति ने आकर बताया कि इसका बड़े पिताजी बीती रात्रि में आंगन में खाट लगाकर सोया हुआ हुआ था, सुबह उठकर जाकर देखा तो बड़े पिताजी खाट में मृत पड़ा हुआ था, उनके सिर, कनपट्टी में कोई व्यक्ति धारदार वस्तु से मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक एवं उसके गोद लिया हुआ भतीजा महेश राम के मध्य जमीन विवाद था। प्रकरण के संदेही महेश राम का पता-तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह 02-03 वर्ष पूर्व मृतक के हिस्से की भूमि को अपने नाम से रजिस्ट्री करा लिया था। जमीन रजिस्ट्री की बात को लेकर मृतक एवं उसके मध्य आये दिन झगड़ा-विवाद होता था, घटना दिनांक की रात्रि में मृतक ने उससे कहा कि “तुम जमीन को रजिस्ट्री करा लिये हो तो क्या हुआ, मैं तुमको जमीन में कदम रखने नहीं दूंगा।” आरोपी ने मृतक के सोने के दौरान रात्रि लगभग 11ः30-12ः00 बजे मध्य गुस्से में आकर लोहे की टांगी से 02 बार उसके सिर में वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यू हो गई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी महेश राम उम्र 45 साल निवासी मेण्डरबहार थाना फरसाबहार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 02.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











