छत्तीसगढ़

जशपुर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर, अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने दिनांक 08.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 07.06.2022 को किसी कार्य से घर से बाहर निकली थी , जो वापस घर नहीं आई। परिजनों द्वारा उसका आस-पास पता किये कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से सीतापुर क्षेत्र के ग्राम आरा में नाबालिग अपहृता एवं आरोपी परमेश्वर बरगाह के होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर अहपृता को आरोपी परमेश्वर के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराने पर बताई कि

दिनांक 07.06.2022 को परमेश्वर बरगाह उसे बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर एक जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया, फिर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करना बताई। आरोपी का कृत्य धारा 366(क), 376(2)(एन) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट पाये जाने पर *आरोपी परमेश्वर बरगाह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम आरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा* को दिनांक 06.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!