जशपुर :- आज दिनांक 10-04-2021 को श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी के नेतृत्व में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की अपील करते हुए जिला प्रशासन जशपुर द्वारा आगामी दिनांक 11 अप्रैल 2021 से 18 अप्रैल 2021 तक कम्पलीट लाॅकडाउन के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला मुख्यालय जशपुर सहित जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित मास्क्/फेस कवर एवं सेनेटाइजर का उपयोग करें जिससे महामारी संक्रमण से आप तथा आपका परिवार सुरक्षित रहे। किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर के मोबाइल नंबर 9479130105 एवं 9479193699 से संपर्क करें। जशपुर पुलिस आपकी सेवा ,सुरक्षा, सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
Related Articles
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन..
सीपत पुलिस को बड़ी सफलता: मॉर्निंग वॉक पर गए ग्रामीण के सूने मकान से लाखों की चोरी, 100% मशरूका के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 3 दिन मानसून रहेगा सक्रिय; बिलासपुर, रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम से अधिक MDMA के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
शादी.कॉम पर कुंवारा बनकर महिला से दैहिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाला शातिर पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार..
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट








