छत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान में जशपुर पुलिस की एक और सफलता “पत्थलगांव थाना क्षेत्र से अपहृत बालिका उज्जैन (मध्यप्रदेश) से बरामद, घटना के सभी चारों आरोपी गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

जशपुर :– दिनांक 28-11-2020 को प्रार्थी द्वारा थाना-पत्थलगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही पुष्पा कांडरा और उसका पति हीरालाल बहला फुसलाकर ले गये हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना-पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 255/2020 धारा 363, 34 भा.द.वि. के तहत् मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। माननीय डी0जी0पी0 महोदय श्री डी0एम0 अवस्थी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपहृत बालिका की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) ने मामले में गंभीरता से और त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

निर्देशानुसार टीम गठित कर अपहृता की पतासाजी की गई, अपहृता के उज्जैन (म0प्र0) में होने की सूचना पर टीम ने उज्जैन पहुंचकर अपहृता को बरामद कर लिया। पीड़िता के अनुसार उसकी फुफेरी बहन पुष्पा और उसके पति हीरालाल ने अच्छे काम दिलाने का लालच देकर उसे अपने साथ उज्जैन ले गये जहां पर उन्होंने उसे पालखेड़ी(उज्जैन) निवासी राकेश पारेगी को 80 हजार रूपये में बेच दिया, उसके बाद पुनः अपहृता को परमेश्वर चौहान साकिन गिद्धगढ़ को पुष्पा

और उसके पति द्वारा 45 हजार रूपये में बेच दिया गया। राकेश पारेगी और परमेश्वर चौहान द्वारा नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक शोषण किया गया। प्रकरण के चारों आरोपी 1-राकेश पारेगी पिता पड़ीलाल उम्र 27वर्ष, साकिन पालखेड़ी थाना-चिंतामन जिला-उज्जैन (म0प्र0), 2-परमेश्वर चौहान पिता स्व0 नवलजी उम्र 22वर्ष साकिन गिद्धगढ़ थाना-नागदा जिला-उज्जैन (म0प्र0), 3-हीरालाल विलोनिया पिता गेंदलाल उम्र 45वर्ष साकिन चालमुख थाना-चिंतामन जिला-उज्जैन (म0प्र0) एवं 4-पुष्पा कांडरा पति हीरालाल विलोनिया उम्र 30 वर्ष साकिन चालमुख थाना-चिंतामन जिला-उज्जैन (म0प्र0) को गिरफ्तार कर भादवि. की धारा 366, 376, 368, 370 और पॉक्सो एक्ट की धाराएँ जोड़कर कार्यवाही की गई है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!