छत्तीसगढ़

जशपुर : शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

जशपुर :- थाना-सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थिया ने दिनांक 07-02-2021 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लाल कुमार पिता मदन महतो निवासी ग्राम-पैकू प्रार्थिया के किराना दुकान में आता-जाता था उसी समय वर्ष 2009 से प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया तथा दिनांक 19-01-2021 तक उससे शारीरिक संबंध बनाते रहा एवं प्रार्थिया की जमा पूंजी रूपये 2,50,000/- को भी शादी करना है कहकर बहला-फुसलाकर ले गया और अब शादी करने से मना कर रहा है, की रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 37/2021 धारा 376 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी तथा एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में फरार आरोपी लाल कुमार प्रजापति पिता मदन प्रजापति उम्र 32वर्ष जाति कुम्हार निवासी-पैकू डीपाटोली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 08-02-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण में आरोपी को पकड़ने व कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह धुर्वे, आरक्षक पवन पैंकरा, शोभनाथ सिंह, प्रसन्न सिंह का सराहनीय योगदान रहा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!