छत्तीसगढ़

जशपुर : 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर : थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी पिता ने दिनांक 03.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.07.2022 की रात्रि में यह अपने पत्नी बच्चों के साथ खाना खाकर घर अंदर सो गया था कि भोर करीब 04 बजे प्रार्थी के घर का दरवाजा को धक्का देकर आरोपी नवीन एक्का इनके घर में घूस गया और प्रार्थी से पीने के लिये पानी मांगा एवं घर में बैठ गया, कुछ देर बाद प्रार्थी किसी कार्य से घर से बाहर चला गया, प्रार्थी की पत्नी किसी अन्य कमरे में थी एवं उसकी नाबालिग लड़की घरेलू कार्य कर रही थी, उसी दौरान मौका देखकर आरोपी नवीन एक्का उसकी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया एवं वहां से भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 456 भा.द.वि. 9, 10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाश कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी नवीन एक्का को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी नवीन एक्का उम्र 33 साल निवासी लावाकेरा जूनाडीह थाना तपकरा को दिनांक 03.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 317 प्रवीण टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!