जशपुर : थाना फरसाबहार क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय महिला ने दिनांक 17.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 16.06.2022 के शाम करीबन 07 बजे अपने दीदी के यहां कुछ काम से जा रही हूं कहकर घर से निकली उसी दौरान रास्ते में उसे मनीष यादव मिला और वह गलत नीयत से उसके हाथ को पकड़कर खींचते हुये खेत की तरफ ले गया एवं छेड़छाड़ करने लगा, नाबालिग लड़की के मना करने पर वह हाथ-मुक्का से मारपीट किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में अप.क्र. 39/2022 धारा 354, 323 भा.द.वि. एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर थाना फरसाबहार पुलिस स्टॉफ द्वारा दबिश देकर प्रकरण के आरोपी मनीष यादव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी मनीष यादव उम्र 20 साल निवासी धौरासांड थाना फरसबहार* को दिनांक 18.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













