छत्तीसगढ़

गुंडा गर्दी करनी पड़ी महंगी, प्रार्थी से मारपीट कर, मोटर साइकल व रुपए लूटने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

जशपुर : दिनांक 21.07.2025 को वह अपने दोस्त के पास। डोड़काचौरा गया था ,कि रात्रि करीब 11.00 बजे वह अकेले अपने मोटर सायकल से घर वापस आ रहा था ,कि रास्ते में परमजीत नाम का व्यक्ति निवासी प्रेमनगर जशपुर, जिसे प्रार्थी पहले से जानता पहचानता है ,डोड़काचौरा आम बगीचा के पास रास्ते में प्रार्थी के मोटर सायकल को रोका और प्रार्थी से मारपीट करने लगा और डरा धमका कर प्रार्थी के मोटर सायकल एवं पाकेट में रखा 1000 रूपये को लूट कर ले गया प्रार्थी के बजाज पल्सर मोटर सायकल कमांक सीजी 14 एमटी 5790 किमती करीबन 40,000 रूपयें का है।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया , तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी परमजीत सिंह, बस स्टेशन जशपुर में देखा गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी परमजीत को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया।

पुलिस की पुछताछ पर आरोपी परमजीत सिंह के द्वारा अपराध कबुल करने पर, उसके कब्जे से लूट कर ले गये मोटर सायकल व नकदी रकम को तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब चाकु को आरोपी परमजीत के घर से बरामद किया।

आरोपी परमजीत सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि मारपीट कर जबरन मोटर साइकल व रुपए लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गुंडा गर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!