छत्तीसगढ़

नाबालिग को मोबाइल देकर बढ़ाई नजदीकियां, फिर किया दुष्कर्म; बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बिलासपुर: प्रार्थी ने दिनांक 06.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़के के पास ओप्पो कंपनी का मोबाईल मिलने पर मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर लड़की ने बताई कि बहतराई का रहने वाला पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर बातचीत करने लगा एवं बातचीत करने के लिए ही मोबाईल को दिया है, जो इसे बहला फूसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर पत्नि बनाकर रखने बात कहते हुये जबरन शारीरिक संबंध बनाया है, जिससे अपने लड़की को बातचीत करने के लिए मना करके मोबाईल को अपने पास रख लेने पर पंकज देवांगन दिनांक 05.11.2025 के रात्रि करीब 08.00 बजे घर में आकर लड़की से जबरन बातचीत करने का प्रयास करने लगा जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर भाग गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पंकज देवांगन को रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर दिनांक 07.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- पंकज देवांगन पिता परमेश्वर देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी बहतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!