छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के साढ़े 5 लाख हितग्राहियों को पहली क़िस्त 15 सितंबर को, रायपुर में पीएम मोदी जारी करेंगे राशि…

छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम आवास हितग्राहियों को पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुवल माध्यम से राशि जारी करेंगे। इसके साथ ही आवास प्लस एप्लीकेशन जारी होगा।

जिसकी जानकारी देते हुए उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा

यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता है कि अभी भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 आवास स्वीकृत होने के बाद 2011 के आवासहीनों की सूची जिसे परमानेंट वेटिंग लिस्ट कहा जाता है वह छत्तीसगढ़ में पूर्ण हुआ है। आवास प्लस की सूची में भी लगता था कि हमारे गांव में कुछ लोग हैं, जिनका नाम अब भी छूटा हुआ है, ऐसे छूटे हुए लोगों का नाम भी अब 15 सितंबर के बाद से जोड़ा जा सकेगा।

साथ ही अभी जिनके पास टू व्हीलर है, मछली पकड़ने की नाव है, रेफ्रीजरेटर है, लैंडलाइन फोन है, या जिनकी आय 10 हजार रुपए थी वह अब 15 हजार तक है, जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे सभी प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र होंगे।

15 सितंबर को ही इंडोर स्टेडियम रायपुर में बड़ी सभा के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगभग साढ़े पांच लाख लोगों के खाते में पहली किस्त डालेंगे। प्रदेश में मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी भी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आने वाले एक दो महीने में बाकी सभी लगभग साढ़े 9 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास की किस्त दी जाएगी।

15 सितंबर को ही लगभग 1 लाख 96 हजार वो प्रधानमंत्री आवास जो विष्णुदेव साय जी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में बने हैं, उनका भी गृह प्रवेश होगा। आप भी आइए 15 सितंबर को इंडोर स्टेडियम रायपुर।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!