छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार, स्वीफ्ट डिजायर कार व 121 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

दुर्ग जिले में लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.03.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 07 एम.बी. 4309 में अवैध शराब रखकर एक व्यक्ति ग्राम सेलूद से दीपक नगर दुर्ग में स्थित फोर सीजन होटल की ओर जा रहा है। इस सूचना पर दुर्ग सीएसपी श्री विवेक शुक्ला की टीम तत्काल मालवीय नगर दुर्ग में घेराबंदी कर उक्त स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 07 एम.बी. 4309 को रोककर आरोपी बबलू उर्फ तरूण तिवारी पिता जवाहर तिवारी उम्र 38 साल निवासी ग्राम मून छपरा, तह. बहरिया, थाना रेवटी, जिला बलिया (उ.प्र.) हाल :- गिट्टी खदान ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.) को हिरासत में लिया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर ग्राम सेलूद से 04 पेटी नंबर बन , 03 पेटी इम्पेरियल ब्लू, 02 पेटी रॉयल स्टेज की एवं पांच नग स्काटमेन ऑनर शराब एवं 09 नग प्लास्टिक की शीलबंद बोतल गाड़ी में भरकर दीपक नगर दुर्ग स्थित होटल फोर-सीजन ले जाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फोरसीजन होटल के संचालक विक्की सिंह और होटल के मालिक संजय बिहारी फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना मोहन नगर के प्रभारी उप निरीक्षक एम.के. जैन, सउनि भीखम साहू, आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, फारूख खान, धीरेन्द्र यादव व चित्रसेन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!