छत्तीसगढ़शिक्षा/एजुकेशन

शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ के जिला समन्वयक डॉ. सुषमा पटेल के द्वारा सौजन्य भेंट

रायगढ़ : माननीया राज्यपाल एवं अध्यक्ष इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी छ.ग. राज्य शाखा के निर्देशानुसार राज्य के शत्-प्रतिशत शासकीय अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं में जूनियर रेडक्रॉस तथा समस्त महाविद्यालयों (शासकीय अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज आई.टी.आई.. विज्ञान महाविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, कृषि उद्यानिकी एवं अन्य महाविद्यालय इत्यादि) में यूथ रेडक्रॉस का विधिवत् गठन कर गतिविधियां सूचारू रूप से क्रियान्वित किया जाना है।

इसी तारतम्य में शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया जी से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ के जिला समन्वयक डॉ. सुषमा पटेल के द्वारा सौजन्य भेंट कर विश्वविद्यालय से संबंद्ध जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी इकाई के गठन एवं सफल संचालन हेतु विभिन्न दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गयी । तत्पश्चात कुलपति महोदय के द्वारा समन्वयक महोदया की बातों को गंभीरता से लेते हुये रायगढ़ ही नहीं अपितु जांजगीर-चाम्पा के भी महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय द्वारा पत्र प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

अन्त में समन्वयक द्वारा यूथ रेडक्रॉस की नियमावली की प्रति कुलपति महोदय को देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!