छत्तीसगढ़

महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार कार्यवाही, छेड़खानी करने वाले आरोपी को नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जांजगीर-चांपा : पीड़िता ने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अमन पाण्डेय निवासी बांकी मोगरा जिला कोरबा पीड़िता को दिनांक 21.06.22 को पंड़ित हरिशंकर महाविद्यालय के सामने बेईज्जत करने के नियत से हाथ को पकड़ा तथा जान से मारने की धमकी दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 417/2022 धारा 354क, 1(i), भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अमन पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी जंगल तेलसरा रोड बांकीमोंगरा जिला कोरबा को उसके निवास स्थान से दिनांक 14.11.22 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 3(क)(फक) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी गई है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!