छत्तीसगढ़

जशपुर : मोबाइल लूट के आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुर :- दिनांक 08-03-2021 को प्रार्थी अनिल कुमार यादव उम्र 38वर्ष बसंतविहार काॅलोनी जशपुर का लड़का शुभम यादव अपने दोस्तों के साथ पैदल दवाई लेने नवीन मेडिकल स्टोर भागलपुर रोड जशपुर जा रहा था, अंधेरा होने के कारण उसके पास रखे वीवो वाई 11 कंपनी का मोबाइल फोन का टार्च जलाकर जाते हुए बसंत विहार काॅलोनी चूड़ा मिल के सामने पहुंचा ही था कि रात करीब 07ः30बजे मोटर सायकिल में सवार अज्ञात आरोपी ने उससे मोबाइल लूट कर भाग गया, रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 65/2021 धारा 392 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सायबर सेल जशपुर की मदद से लूटे गये मोबाइल वीवो वाई 11 के आईईएमआई सर्च के आधार पर आरोपी अतिफ अली पिता अजहर अली उम्र 22वर्ष निवासी-टिकैतगंज(आदिवासी होटल के पास) थाना-सिटी कोतवाली जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 08-03-2021 को वह अपने मित्र बिट्टू उर्फ अभय भगत निवासी सरनाटोली जशपुर को मोटर सायकिल में बैठाकर क्रिकेट मैच देखने मधुबनटोली जशपुर से होते हुए बसंतविहार जशपुर की तरफ जा रहे थे तभी बसंतविहार से भागलपुर की तरफ से दो लड़के जिसमें से 01 ने मोबाइल टार्च जलाया था आ रहे थे तभी आरोपी मोटरसायकिल की गति धीमी कर मोबाइल लूट कर भाग गया तथा मोबाइल में लगे सिम को निकालकर फेंक दिया। आरोपी के पास से लूट का 01 मोबाइल विवो वाई 11को बरामद कर घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 15ई0932 को जप्त कर लिया गया है। आरोपी अतिफ अली पिता अजहर अली उम्र 22वर्ष निवासी-टिकैतगंज (आदिवासी होटल के पास) थाना-सिटी कोतवाली जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षक दीपक भगत, शोभनाथ सिंह, पवन पैंकरा, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का सराहनीय योगदान रहा है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!