छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किसानों की शिकायतों को CG Dial 112 कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर, द्वारा सुने जाने के निर्देश के बाद आर.के. विज, द्वारा सिविल लाईन रायपुर का भ्रमण…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

दिनांक 10 दिसम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ CG Dial 112 कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर, सिविल लाईन रायपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान श्री मनीष शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवायें) एवं पुलिस अधीक्षक डायल 112 श्री धर्मेन्द्र सिंह, पीडब्लुसी व टीपीएल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। किसानों की समस्या के संबंध में प्राप्त सूचनाओ को तत्काल खाद्यन्न विभाग छ.ग. शासन को अवगत कराने एवं उनसे समन्वय बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

अभी तक विभिन्न जिलो से 408 किसानों की शिकायतें प्राप्त हुई। निराकरण हेतु संबंधित विभाग को स्थानान्तरित किया गया एवं संबंधित किसानो को भी शिकायत दर्ज होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी गई। साथ ही जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों को प्राप्त शिकायतों के संबंध में निराकरण हेतु सूचना तत्काल भेजी गई। किसानों से संबंधित शिकायतों के कारण डायल 112 में प्राप्त शिकायतों में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. विज द्वारा डायल 112 के अधिकारीयों को निर्देश दिये गये कि किसानो की शिकायतो को गंभीरता से ले तथा खाद्य विभाग से समन्वय बनाये रखा जावे जिससे किसानो से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकण कराये जाने की कार्यवाही की जा सके।

साथ ही डायल 112 के अधिकारियों की एक टीम खाद्य विभाग द्वारा संचालित राज्य कंट्रोल रूम का भ्रमण करने के निर्देश दिये जिससे दोनो विभागो के आपसी समन्वय से किसानो की शिकायतों को सुना जावे एवं तुरंत निराकरण किया जा सके। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!