छत्तीसगढ़

रायगढ़ : मितानीन से धोखाधड़ी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दो आरोपियों को लैलूंगा पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

रायगढ़ :- क्राईम मीटिंग में एसपी संतोष सिंह द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रभारियों को दिया गया था, निर्देशों का पालन करते हुये आज लैलूंगा पुलिस द्वारा वर्ष 2019 के लंबित शिकायत पर अपराध कायमी करते हुये धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता/आवेदिका श्रीमती रूपवती पैकरा पति चमरूमनी उम्र 35 साल साकिन सुबरा थाना लैलूंगा की शिकायत जांच पर पाया गया कि आवेदिका स्वास्थ्य विभाग में मितानीन के पद पर कार्यरत है । रूपवती पैकरा अपने रिस्ते के देवर को हितेश पैंकरा को ATM देकर उससे अपने लिये रूपये निकलवाती थी । इसी बीच दिनांक 09/06/2018 को हितेश पैकरा अपने साथी निर्मल पैकरा के साथ मिलकर मितानीन के खाता से 21,000/- (इक्काईस हजार रू.) एवं गांव की एक और महिला नानदाई के खाता से 23,610/- (तेईस हजार छ: सौ रुपए ) उनकी बगैर जानकारी के दूसरे खाता में ट्रांसफर कर रूपये निकाल लिये थे । गांव में इसे लेकर पंचायती भी हुआ था, दोनों पंचायत में दिनांक 07/02/2019 तक रूपये देने का भरोसा दिये थे परन्तु नहीं दिये ।

श्रीमति रूपवती पैकरा रूपये मांगने गई तो उसे मारने-पीटने की धमकी देने लगे । शिकायत जांच पर दिनांक 03.03.2021 को अप.क्र. 68/2021 धारा 420,34 भादवि आरोपी निर्मल एवं हितेश पैकरा के विरूद्ध दर्ज कर आज दिनांक 04.03.2021 को दोनों आरोपी 1- निर्मल पैंकरा पिता राजकुमार पैंकरा 28 साल 2- हितेश पैंकरा पिता रामगोपाल पैंकरा 34 साल दोनों निवासी सुबरा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!