मुंगेली :- जिला सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने अपने बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बंगले के शयन कक्ष में कांता मार्टिन की लाश साड़ी के फंदे से लटकी मिली है. फ़िलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. मामला कोतवाली थाना इलाके के करही का है. घटना की सूचना मिलते ही मौके की मुआयना के लिए एसपी पुलिस बल समेत पहुंचे हुए हैं. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद है. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है. डेढ़ साल पहले ही डिस्ट्रिक्ट सेशन जज कांता मार्टिन के पति की मौत हुई थी ।
Related Articles
सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग में 4 अलग-अलग राहगीरों से चाकू व बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने किया पर्दाफाश
बरमकेला : पत्नी और ससुर को बदनाम करने के लिए पत्नी के अश्लील फोटो/पाम्प्लेट फेंकने वाला आरोपी पति रायपुर से गिरफ्तार..
नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों से प्रसव कराने एवं नवजात शिशु की बिक्री के मामले में अन्य 2 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर ₹10,000 की अवैध वसूली का प्रयास, तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार..















