छत्तीसगढ़

जशपुर : नाबालिक लड़की के अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को थाना-दुलदुला पुलिस ने किया गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुर :- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम-टांगरटोली, थाना-दुलदुला निवासी रामेश्वर भगत के द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री के गुम होने की सूचना दिनांक 29/11/2019 को थाना-दुलदुला में देने पर गुम इंसान क्रमांक 10/2019 व अपराध क्रमांक 78/2019 धारा 363 भा0द0वि0 कायम कर पता तलाश की जा रही थी। पता तलाश के दौरान दिनांक 01/11/2020 को पता चला कि आरोपी मनूराम तिर्की पिता संतोषराम तिर्की निवासी ग्राम-टांगरटोली थाना-दुलदुला के द्वारा गुम बालिका को भगाकर ले गया था जो

दिनांक 30/10/2020 को ग्राम-ठुठीअम्बा पुलिस चौकी-आरा में उसके रिश्तेदार के घर में लाकर रखा है, सूचना पर दुलदुला पुलिस के द्वारा गुम बालिका को आरोपी के कब्जे से ग्राम-ठुठीअम्बा से दस्तयाब किया गया व बालिका का कथन लिया गया तो पता चला कि आरोपी मनूराम तिर्की उर्फ मंगरू पिता संतोषराम तिर्की उम्र 20 वर्ष निवासी टांगरटोली थाना-दुलदुला के द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर रांची ले गया था और वहाॅं अपने साथ रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश का पालन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव (भा0पु0से0) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एस0डी0ओ0पी0 जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना-दुलदुला पुलिस के द्वारा आरोपी मनूराम तिर्की पिता संतोषराम तिर्की उम्र 20वर्ष निवासी टांगरटोली के विरूद्ध थाना-दुलदुला में अपराध क्रमांक 78/2019 धारा 363, 366(क), 376 भा0द0वि0, 4, 6 पाॅस्को एक्ट के तहत आज दिनांक 02/11/2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण के आरोपी की पता तलाश एवं गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला उप निरीक्षक श्री एल0आर0 चौहान, सहायक उप निरीक्षक श्री चन्द्रकुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक क्रमांक 313 अनुज एक्का, महिला आरक्षक क्रमांक 517 जूही एक्का, नगर सैनिक क्रमांक 203 दुर्गा प्रसाद गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!