छत्तीसगढ़

दुर्ग : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग युवती का शारीरिक शोषण बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

दुर्ग :– दिनांक 24/11/2016 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री जो दिनांक 23/11/2016 के रात्रि 10.00 बजे बिना बताये घर से कही चली गई है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 602/2016 धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पीडिता को दिनांक 28/11/2018 को बरामद किया जाकर कथन लिया गया जो आरोपी तेजेश उर्फ मोनू डोंगरे पिता प्रयास डोंगरे उम्र 22 साल साकिन बाम्बे आवास उरला दुर्ग द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और शारीरिक शोषण किया जाना बताये जाने से प्रकरण में धारा 366,376 भादवि एवं 5(ट), 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई। प्रकरण के आरोपी का लगातार पता तलाश किये जाने पर आरोपी तेजेश उर्फ मोनू डोंगरे को दिनांक 17/12/2020 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाता है।

उक्त कार्यवाही में सउनि0 बेबी नंदा, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक अलाउद्दीन, हीरामन साहू एवं पेट्रोलिंग पार्टी की सराहनीय भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!