छत्तीसगढ़

नशा मुक्ति हेतु दुर्ग पुलिस की पहल नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई के साथ-साथ दुर्ग पुलिस नशा छोड़ने हेतु लोगों को कर रही है प्रेरित

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

दुर्ग :- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा एवम दुर्ग पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग श्री रोहित कुमार झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में चलाये जा रहे जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत आज सिकोला भाटा स्थित तिरंगा भवन में नशा मुक्ति हेतु बैठक आयोजित की गई। करोना महामारी को देखते हुए विगत कुछ महीनों से नशा मुक्ति अभियान स्थगित किया गया था लेकिन दुर्ग पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी थी। आज पुनः नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए यह बैठक आयोजित की गई थी।

यह अभियान दुर्ग पुलिस के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठन जैसे कल्याणी संस्था, ब्रह्माकुमारीज, गायत्री परिवार जैसी संस्था जुड़ी हुई है।

सिकोला भाटा थाना मोहननगर अंतर्गत एक ऐसी बस्ती है, जहां पर नशे का प्रकोप सर्वाधिक है। इसलिए यह अभियान आज वहाँ संचालित किया गया और वहां उपस्थित जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि कैसे आप नशे के खिलाफ इस जंग में अपना सहयोग कर सकते हैं। उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताया गया इस पर संपर्क कर वह कोई भी नशे के खिलाफ होने वाले अवैध व्यापार की सूचना दे सकते हैं। जिसमे उनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। वहां उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कैसे नशे के आदी व्यक्ति को नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। उपस्थित बस्ती वासियों को सीएसपी ऑफिस दुर्ग परिसर में स्थापित नशा मुक्ति परामर्श केंद्र के बारे में बताया गया जहां पर जाकर लोग नशा मुक्ति हेतु परामर्श एवम उपचार प्राप्त कर सकते हैं। उपस्थित लोगों को नशे के सामाजिक शारारिक एवम मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया।

दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा ने बताया की कि बच्चे आसपास के वातावरण को देखकर नशा करना सीखते हैं यदि घर में कोई नशा कर रहा है तो बच्चे भी नशे के आदि हो सकते हैं। सी एस पी विवेक शुक्ला ने उदहारण देकर बताया कि कैसे नशा परिवार को तहस नहस कर रहा है, समाज मे अपराध एवम अशांति पैदा कर रहा है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल रही है।

वहाँ उपस्थित जनता के द्वारा शपथ ली गयी कि वे नशे से दूर रहेंगे एवम साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

  • उक्त कार्यक्रम में दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी, ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, गायत्री परिवार से सावजी सिकोला भाटा पार्षद श्रीमती उषा ठाकुर एवं अन्य थाना स्टाफ उपस्थित थे।  ?दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी किया गया है हेल्पलाइन न. 7879343606 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!