छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर बालात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दिनांक 06.11.2020 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिरगिटटी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लडकी जो घर से दूध लेने जा रही हूँ बोलकर घर से निकली थी जो घर वापस नही आने पर पता तलाश किये, नही मिली, जिसका कुंदरापारा निवासी अमीत यादव से बातचीत करना देखने से, एवं जिसके द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की शंका पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर थाना सिरगिटटी में गुम इंसान क्रमांक 80/2020 एवं अपराध क्रमांक 513/2020 धारा 363 भादवि दर्ज कर विवेचना एवं पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 12.02.2021 को रात्रि करीब 01.30 बजे तकनिकी साक्ष्य के माध्यम से आरोपी एवं अपहृत बालिका का रतनपुर एवं पाली के मध्य होना ज्ञात होने पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया गया

जिसे थाना लाकर महिला अधिकारी के माध्यम से अपहृत बालिका को उसके उपर कोई अप्रिय घटना घटित होने के संबंध में पुछताछ किया गया जो बताई कि आरोपी द्वारा उसे शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर ले गया था और शारिरिक संबंध बनाया है, अपहृत बालिका के उक्त बातों को ध्यान में रखकर एवं उनके परिजनों से सहमति प्राप्त कर महिमा आरक्षक के जरिये डाक्टरी परीक्षण कराया गया तत्पश्चात महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जाफौ के तहत कथन कराया गया। जिसमें अपहृत बालिका के साथ आरोपी द्वारा शारिरिकि संबंध स्थापित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366 376 भादवि एवं 4 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी अमीत उर्फ सोनू यादव पिता श्री शिव यादव उम्र 20 साल निवासी कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को दिनांक 12.02.2021 के 18.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। प्रकरण अजतानतीय होने से आरोपी रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक अशोक दुबे, सहायक उपनिरीक्षक सीता साहू आरक्षक महिला आरक्षक गीता साहू, अनिता भगत एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!