छत्तीसगढ़

बिलासुपर : उठाईगिरी के तीन आरोपी चढ़े तारबाहर पुलिस के हत्थे, आरोपियों ने व्यापार विहार में दो अलग-अलग घटनाओं को दिया था अंजाम..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दिनॉक 24.11.20 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने पीकअप कमांक सी जी 10 ए एक्स 1734 में चालक अनुज पटेल के साथ अपने घर से 03,20,000 रूपये लेकर सामान खरीदने व्यापार विहार आया था, सामान खरीदकर पीकअप में लोड करते गया। शाम करीब 04.00 बजे गुरूकृपा लहसून दुकान के पास पीकअप को खड़ा कर अपने बैंक को पीकअप के उपर रखा जिसमें 500-500 का एक बंडल जुमला 50,000 रूपये कुछ चिल्हर पैसे रखा था और पीकअप में रस्सी कसने लग गया उसी समय कोई अज्ञात चोर गाड़ी के उपर रखे मेरे बैंग जिसमें 50,000 रूपये था, को उठाकर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 242/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं दिनॉक 17.12.2020 को प्रार्थी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै व्यापार विहार सामान खरीदने एवं उधारी पटाने आया था। सामान खरीदने एवं उधारी पैसा पटाने के बाद बचे 40 हजार रूपये को अपनी सफेद कलर की अगरबत्ती वाली बेग में रखा था, बैंग में मेरा अन्य दस्तावेज भी था। गाड़ी को शाम करीब 06.45 बजे सतनाम ट्रेडर्स के सामने रोड में खड़ी कर पैसा एवं कागजात रखा हुआ बैग को गाड़ी में सामने रखा हुआ था, दरवाजा एवं शीशा खुला हुआ था, मैं सामान ला ला कर गाड़ी में रख रहा था इसी बीच कोई अज्ञात चोर मेरे गाड़ी से 40 हजार रूपये से भरा बैग जिसमें मेरा अन्य जरूरी कागजात भी था, चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध 264/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं लगातार इस प्रकार की चोरी की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, शहर श्री उमेश कश्यप के निर्देश एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आर. एन. यादव के मार्गदर्शन में

थाना तारबाहर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर सीसीटीव्ही फुटेज देखा गया एवं आसपास के लोगों से घटना एवं अज्ञात आरोपी तथा चोरी गये मशरूका के संबंध में पूछताछ किया जा रहा था। मुखबीर सूचना पर संदेही राहूल उर्फ बंटी जिज्ञासी को थाना लाकर पुछताछ करने पर बताया कि दिनॉक 24.11.2020 एवं 17.12.2020 को अपने दो अन्य साथी जो नाबालिक है के साथ सुजुकी एक्सेस स्कूटी 125 सीसी में व्यापार विहार गये चोरी किये। संदेही राहूल जिज्ञासी के बताने पर उसके दोनो साथी अपचारी बालकों को उनके शकुनत से घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर राहूल उर्फ बंटी जिज्ञासी के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपी राहूल जिज्ञासी के द्वारा घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कूटी 125 सीसी एवं राहूल जिज्ञासी व उसके साथी अपचारी बालकों के कब्जे से जुमला 15,000 रूपये नगदी रकम, एक फनालेन का सफेद रंग का थैला एवं एक आधार कार्ड की छायाप्रति को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण के सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर सूचना परिजन को दी गई एवं आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक डी के पाटले, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक 278 भरत राठौर, प्रधान आरक्षक 257 कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक 465 सूरज कुर्रे, आरक्षक 865 निखिल राव जाधव, आरक्षक 1501 संदीप दुबे, आरक्षक 1264 मालिक राम साहू, आरक्षक 1064 पवन कुमार बंजारे, आरक्षक 564 मोहम्मद अख्तर, आरक्षक 466 अतुल सिंह, आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 1444 उमाशंकर पोर्ते एवं आरक्षक 1414 प्रितम सिंह मरावी का विशेष योगदान रहा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!