छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सरकंडा पुलिस ने लापता बच्चों को चार टीमों की मदद से 6 घंटे में किया सकुशल बरामद..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दिनांक 25.12.2020 को प्रार्थिया उत्तरा सूर्यवंशी निवासी लिंगियाडीह ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने 10 वर्ष एवं 6 वर्ष के दो बच्चो के साथ किराये के मकान में रहती है रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करती है एवं उसके पति एक सप्ताह से हलवाई का काम करने बाहर गये हुये है कि दिनांक 24/12/2020 को सुबह करीब 07/30 बजे वह अपने बेटा बेटी को घर में छोडकर मजदूरी करने गई थी कि शाम करीब 07/30बजे घर आयी तो देखी कि दोनो बच्चे घर में नही थे मकान मालिक से पूछने से पर पता चला कि बच्चे लोग दोपहर करीब 01/30 बजे से घर मे नही है जिसके बाद प्रार्थिया ने रिश्तेदार व आसपास के लोगो से पुछताछ की किन्तु दोनो बच्चो का पता नही चला कि रिपोर्ट पर थाना में गुम इंसान क्रमांक 161/2020 एवं 162/2020 दर्ज किया गया तथा प्रार्थिया द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादवि के तहत

अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्रीमती निमिषा पाण्डेय को दी गई जिस पर अधिकारियो द्वारा लापता /अपहृत बच्चो की पतासाजी कर बरामद करने के निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन मे थाना प्रभारी जे0पी0 गुप्ता के द्वारा पृथक -पृथक 4 टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रो में पूरी रात पतासाजी किया गया इसी दौरान एक टीम को सूचना मिली कि दो बच्चे उर्तुम रोड के पास में घूम रहे है कि सूचना पर तत्काल टीम रवाना होकर मौके पर पहुंची तथा दोनो बच्चो को बरामद किया गया ।

पूछताछ करने पर बच्चो ने बताया कि घर से खेलते खेलते दोनो अपनी मौसी जो उर्तुम में रहती है के यहाँ जा रहे है। बच्चो को उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया । परिजनो के पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं बच्चो की सकुशल बरामदगी होने पर पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!