छत्तीसगढ़

बिलासपुर : फेसबुक के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे, एक नाईजीरिया सहित 02 दो आरोपी गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थी पुसउराम निवासी चिंगराजपारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका फेस बुक के माध्यम से एक विदेशी महिला से दोस्ती हुआ था विदेशी महिला के द्वारा 40,000 अमेरिकन डॉलर का गिफट भेजने तथा कस्टम ड्यूटी के नाम पर प्रार्थी से कुल 2,50,500 रू का धोखाधडी किये है की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 169/2020 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान साइबर सेल के माध्यम से आरोपियो का पता तलाश किया गया तथा खाते में जमा किये गये रकम एवं खातो की जानकारी लिया गया । इसी दौरान पता चला कि प्रकरण के आरोपी दिल्ली तथा आस-पास के स्थानो पर है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्रीमती निमिषा पाण्डेय को दी गई जिस पर अधिकारियो द्वारा आरोपीयो का धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन मे साइबर सेल प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में थाना तथा साइबर की टीम आरोपियो का पत तलाश करने दिल्ली की ओर रवाना हुई थी। आरोपियो की पता तलाश के दौरान संदिग्ध मोबाईल नंबरो का लोकेशन तथा आरोपियो के ठिकानो के बारे में टीम द्वारा रूककर दस दिनो तक पता किया गया तथा लोकेशन के माध्यम से अलग -अलग टीम बनाकर टीम द्वारा सभी ठिकानो पर रेड किया गया जिसमें टीम द्वारा आगरा से एक नाईजीरियन आरोपी सहित 02आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई पकडे गये आरोपी सोनू वर्मा एवं नामडी डोनाल्ड मूल निवासी नाईजीरिया से पूछताछ करने पर आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थी के साथ फेसबुक में विदेशी महिला का फर्जी आईडी बनाकर तथा गिफट में फारेन करेंसी भेजने तथा कस्टम ड्यूटी के नाम पर प्रार्थी के साथ धोखाधडी करना स्वीकार किये ।

साल साकिन मेहरौली प्रकरण में आरोपी 01. सोनू वर्मा पिता श्यामलाल वर्मा उम्र 37 दिल्ली02. नामडी डोनाल्ड पिता चुकवुनेलो उम्र 45 साल साकिन कृष्णा पार्क दिल्ली स्थायी पता हाउस नंबर 35 आइगोण्डा स्टेट नाईजीरिया को विधिवत् गिरफतार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!