छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गुंडे बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में बीती रात कांबिंग गश्त किया गया जिसमें गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले व्यक्तियों पर कुल 36 प्रकरणों में 40 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई गश्त के दौरान पुलिस टीम के द्वारा 03 स्थाई वारंटी,12 गिरफ्तारी वारंटी तथा अलग अलग थानों के 15 मामलों में फरार 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

पकड़े गए आरोपियों में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी तथा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी शामिल है इसके साथ पुलिस पार्टी द्वारा रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले 13 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 72 निगरानी बदमाश 83गुंडा बदमाशो की भी रात्रि में चेकिंग की गई और उन्हें आपराधिक असामाजिक कार्यो से दूर रहने की हिदायत दी गई ।

इस तरह बिलासपुर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 64 मामलों में 74 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई ।और 150 से अधिक निगरानी गुंडा बदमाशो को चेतावनी दी गई। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!