छत्तीसगढ़

बिलासपुर : किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर दिव्या अग्रवाल नोडल अधिकारी नियुक्त

बिलासपुर 9 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान खरीदी के दौरान आने वाली समस्याआंे के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 112पर कॉल करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा डायल 112 में आने वाले कॉल एवं किसानों के समस्याओं के निराकरण हेतु सुश्री दिव्या अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!