छत्तीसगढ़

बिलासपुर : परिवारिक विवाद को लेकर हत्या का प्रयास, घटना के तत्काल बाद घेराबंदी कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थिया सीता पटेल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि डेयरी का काम करती हूँ कि मेरी शादी मोहल्ले के नर्मदा पटेल के साथ हुई थी। मेरा पति चरित्र शंका को लेकर मुझे अपने घर से करीबन 01 साल पूर्व निकाल दिया है। मै अपने मां के साथ रहती हूँ। मै अपने मां के घर में 20-25 गाय रख कर डेयरी काम करती हूँ। आज दिनांक 05/12/2020 के शाम करीबन 05:00 बजे मेरा पति नर्मदा पटेल अपने साथी संतोष पटेल के साथ गायों को मै अपने साथ ले जाउंगा कहकर गली में झगडा विवाद करने लगा में उसे मना कि तो मां बहन की गंदी-गंदी गलौच करने लगा।

और संतोष पटेल मुझे पीछे से पकड दिया उसके बाद नर्मदा पटेल के द्वारा हाथ में रखे सब्जी काटने के चाकू से मुझे हत्या करने की नियत से वार किया मै अपना बचाव करने लगी तो नर्मदा पटेल मेरे दाहिने पैर के घुटना के पास वार करे गंभीर चोंट पहुचाया है। मेरी मां सुमरित पटेल तथा बहन कुमारी जमना पटेल बीच बचाव करने आये तो नर्मदा पटेल मेरी मां एवं बहन को दौडाते हुए घर के अंदर घुसकर और मेरी मां के बायां कंघा व कलाई के पास एवं मेरी बहन कु जमुना पटेल के गर्दन में डंडा से हत्या करने की नियत से मार कर चोंट पहुचाया है। जिससे मेरी मां सुमरित बाई बेहोश हो गई थी तथा मेरी बहन कुमारी जमुना पटेल का उपर जबडा सामने का दांत टूट गया,कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयौ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक आर.एन.यादव के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन के थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा आरोपीयों के धर पकड हेतु हमराह उप निरीक्षक मनोज पटेल आर0-454,213,1418,1306,324,1366 के घटना स्थल जाकर आरोपीयों के पतासाजी किये जो आरोपी नर्बदा पटेल पिता रघुनंदन पटेल उम्र 40 साल निवासी पंचायत भवन के पास मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर जुर्म कबूल कर पारिवारिक रंजीश के कारण हत्या करने की नियत से घटना कारित करना बातये जिनके पेश करने पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बांस का डण्डा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उपरोक्त कार्यवाही मे- निरी0 शनिप रात्रे, उप निरी0 मनोज पटेल, प्र0आर0 800 कुवंरसाय पैकरा आर0 454 हनजीत दिनकर, 213 शशिकरण कुरे, 1418 चन्द्रहास श्रीवास, 1306 जलेश्वर सिंह, 324 विकास खलखो, 1366 बिजेन्द्र कुमार रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!