छत्तीसगढ़

बालोद : ग्राम खर्रा में चाकूबाजी कर फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, थाना गुण्डरदेही में आर्म्स एक्ट के तहत् की गई गिरफ्तारी..

बालोद :- घटना दिनांक 27.01.2021 दिन बुधवार के रात्रि 10.00 बजे की है। ग्राम खर्रा स्कूल पारा में आयोजित डांस प्रतियोगिता के दौरान अमित कुमार चौधरी को जालम , महेश साहू, सीट निषाद द्वारा रास्ता रोककर गाली गलौच कर चाकू एवं राड से हमला कर दिया था। आह्त अमित कुमार चौधरी के पिता ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाया था, जिस पर थाना गुण्डरदेही में धारा 294,323,324,506बी,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् मुकदमा रजिस्टर किया गया था। घटना कर आरोपीगण गुण्डरदेही से फरार हो गये थे, जिनको सिलतरा रायपुर क्षेत्र से पकड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण से चाकू व राड जप्त किया गया है। प्रकरण में मुख्य आरोपी जालम सिंह एवं अन्य साथीगण को माननीय व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही में पेश किया गया , जिसमें न्यायालय द्वारा जालम को जेल भेजा गया है।

आरोपी
01. जालम सिंह ऊर्फ जय सिंह निहाल पिता भीम सिंह उम्र 20 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 बस स्टैण्ड के पीछे गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
02. सीता राम निषाद ऊर्फ सित्तू पिता आनंद निषाद उम्र 20 वर्ष सा0 जानकारी सागर ताला पार गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
03. महेश साहू पिता अश्वनी कुमार साहू उम्र 21 वर्ष सा0 बघमरा वार्ड क्र0 3 गुण्डरदेही , थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
जप्ती – चाकू व लोहे का राड
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!