छत्तीसगढ़

अशांति फैलाने वाले 7 व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही..

बिलासपुर : थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रहने वाले दो पक्षों के बीच विद्युत कनेक्शन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। आज दिनांक 15.08.2025 को दोनों पक्षों में वाद-विवाद एवं झगड़ा हुआ, जिस पर थाना सिविल लाइन में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी गई थी।

इसके बावजूद, दोनों पक्षों द्वारा पुनः विवाद कर संज्ञेय अपराध घटित करने की स्थिति निर्मित करने पर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को श्रीमान कार्यपालिक दंडाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. मिथलेश सेनरी, पिता रेबिसियन सेनरी, उम्र 51 वर्ष, निवासी मिशन अस्पताल कंपाउंड

2. नतीन सिंह, पिता अख्तर मसीह, उम्र 48 वर्ष, निवासी मिशन कंपाउंड, सिविल लाइन

3. शहिद हुसैन, पिता गजहत हुसैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मिशन कंपाउंड, सिविल लाइन

4. प्रयाश सहिस, पिता आदुराम सहिस, उम्र 29 वर्ष, निवासी मिशन अस्पताल कंपाउंड

5. दिलीप धृतलहरे, पिता अंजोर धृतलहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी मिशन अस्पताल के पास

6. रोहन धृतलहरे, पिता दिलीप धृतलहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिशन अस्पताल के पास

7. रोहित धृतलहरे, पिता दिलीप धृतलहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिशन अस्पताल के पास, बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि अशांति फैलाने वालों और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!