छत्तीसगढ़

बिलासपुर : पैसे की लालच एवं नशे की लत ने बनाया चोर, 8,600 रूपये को चोरी करने वाले 02 चोरों के साथ एक अपचारी बालक चढा सिरगिटटी पुलिस के हत्थे..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थी छोटेलाल प्रजापति पिता श्री सुखलाल प्रजापति उम्र 35 साल साकिन हरदीकला टोना जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.01.2021 को समय करीबन शाम 6.00 बजे मै सब्जी लेने के लिये हमारे गांव के सप्ताहिक बाजार गया था कि सब्जी ले रहा था तभी एक व्यक्ति ने मेरे पीछे जेब मे रखे पैसा 8,600 रूपये को चोरी कर एक व्यक्ति के साथ दो अन्य लोग भाग रहे थे

जिसे देखकर मै चोर चोर का आवाज लगाकर चिल्लाया तब बाजार मे गांव वालो उन तीनो व्यक्ति को दौडाकर पकडे और जिसे कुछ लोगो ने चोरो के साथ हाथा पाई किये है पकडे गये लोगो से पूछताछ करने पर तीनो अपना नाम सोनू डेढ़हे, हरिश रजक, एवं एक अपचारी बालक बताये जिसकी सूचना डायल 112 को दिया हूँ कि रिपोर्ट पर थाना सिरगिटटी में उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण में विवेचना दौरान प्रकरण के गवाह हरिनायरण साहू, सेमलाल प्रजापति का कथन लिया गया जो प्रकरण के तीनों आरोपी को बाजार से चोरी कर भागते हुए पकडना बताये, प्रकरण सदर में आरोपीगण 01. सोनू डेढ़हे पिता सुनील डेढ़हे उर्फ डल्ला उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 ग्राम अचानकपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर 02. हरिश रजक उर्फ भोपू पिता संतोष रजक उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क. 06 रानी दुर्गावती चौक ग्राम अचानकपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर एवं एक अपचारी बालक को तलब कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया सभी ने चोरी करना स्वीकार किये

अपचारी बालक का मेमोरण्डम तैयार किया गया, जो अपने मेमोरण्डम में घटना दिनांक को प्रार्थी के पाकिट के पीछे काले पर्स में रखे 8600 रुपये चोरी कर उसे सप्ताहिक बाजार के पास बबुल के पेड में छीपा देना बताया, मेमोरण्डम तैयार कर शामिल डायरी की गई। प्रकरण सदर में अपचारी बालक के मेमोरण्डम के आधार पर ग्राम हरदी कलॉ टोना के सप्ताहिक बाजार के पास से अपचारी बालक द्वारा पर्स में रखे 8600 रुपये पेश किया जिसे समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में दोनो आरोपी 01. सोनू डेढ़हे, 02. हरिश रजक उर्फ भोपू तथा अपचारी बालक को दिनांक 23.01.2021 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की ना उनके परिजन को दी गई एवं आरोपीगण व अपचारी बालक को पृथक-पृथक ज्यूडिसियल रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!