छत्तीसगढ़

बिलासपुर : लंबित अपराधों के निराकरण में अच्छा कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- वर्ष 2020 में कुछ माह कोरोना प्रबंधन में व्यस्त होने से अपराधो की विवेचना प्रभावित हुई थी. जिस वजह से वर्ष के अंत में लंबित प्रकरणों एवं चालान की संख्या काफी ज्यादा थी. वर्ष के अंतिम दो माह में थाना प्रभारियों एवं विवेचको ने लगन एवं मेहनत से काम करते हुए 4000 से भी ज्यादा चालान प्रस्तुत कर प्रकरणों का निराकरण कराया.

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिसंबर माह में प्रकरणो के निराकरण में अच्छा कार्य करने वालों को जनवरी 2021 में पुरस्कृत करने की बात कही गयी थी. इसी क्रम में सभी थानों से विवेचकों द्वारा निराकृत प्रकरणों की संख्या की जानकारी मंगायी गयी थी. प्रकारणों के निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले 43 विवेचकों और 2 थाना प्रभारियों (रतनपुर एवं सरकंडा) को IG एवं SP बिलासपुर के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर विवेचकों को आज सम्मानित किया गया है. लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!