छत्तीसगढ़

बिलासपुर: अवैध रेत खनन कर परिवहन करने वाले रेत माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही…

बिलासपुर: कोनी पुलिस द्वारा रेत माफिया के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते रात को श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी व पुलिस टीम के द्वारा कछार, लोंफंदी, सेंदरी के रेत घाट का रात्रि कालीन गस्त व निरीक्षण किया गया । मौके पर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर 01 सोलिस ट्रैक्टर, 01पॉवरट्रैक ट्रेक्टर, 4 सोनालिका ट्रैक्टर को अवैध उत्खनन कर परिवहन करना पाए जाने पर मौके से जप्त कर सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया है। विधिवत कार्यवाही की जाती है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी एवं पुलिस स्टाफ की सराहना की है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!