छत्तीसगढ़

दहेज प्रताड़ना के मामले में 05 आरोपियों को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर : बागबहार थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका विवाह दिनांक 24.04.2019 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार रांची निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में हैसियत अनुसार दान, दहेज दिये थे, इसके बाद भी आरोपी पति एवं उसकी सास, ससूर, ननद, नंदोई, एवं जेठानी के द्वारा दहेज में कम सामान लाई है बोलकर प्रार्थिया को शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर झगड़ा-मारपीट करने लगे, जिसके कारण प्रार्थिया अपने मायके में आकर रहने लगी। प्रार्थिया को उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग एवं छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करने एवं लड़ाई-झगड़ा करने पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अप.क्र. 52/2022 धारा 498 ए, 294, 323, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना बागबहार पुलिस स्टॉफ द्वारा मौके पर जाकर आरोपीगण 1-श्रीमती हीरामनी उम्र 56 साल , 2-गोपाल उम्र 59 साल, 3-रीना कुमारी उम्र 32 साल, 4-नीरज सिंह उम्र 35 साल एवं 5-शोभा देवी उम्र 34 साल सभी निवासी हिन्दपीढ़ी (रांची) के मिलने पर उन्हें दिनांक 07.07.2022 को गिरफ्तार किया है। प्रकरण का 01 अन्य आरोपी प्रार्थिया का पति फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, प्र.आर. 47 भुनेश्वर भगत, आर. 419 अनुज कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!