मुंगेली : दिनांक 05.12.2022 को प्रार्थी ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की बिना बताये घर से कहीं चली गई है एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलहा-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 318/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से पथरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को आरोपी दिनेश नेताम उर्फ गोरे नेताम के कब्जे से बरामद किया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी दिनेश नेताम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।




















